बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने कई फिल्मों में काम किया है। वहीं, कई सालों से तरह-तरह के रोल अदा करके फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। शाहिद कपूर का फिल्मी करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है।
एक्टर ने बॉक्स ऑफिस पर कई ऐसी शानदार फिल्में दी हैं, जो लोग आज भी बड़े चाव के साथ देखना पसंद करते हैं। आज हम आपके लिए शाहिद कपूर की 5 ऐसी फिल्में लेकर आए हैं, जिन्हें आप कभी नहीं मिस करना चाहेंगे।
साल 2006 में आई 'विवाह' एक फैमिली ड्रामा फिल्म है। आज भी इस फिल्म को लोग काफी पसंद करते हैं। इस फिल्म के जरिए शाहिद कपूर ने रातों-रात खूब सुर्खियां बटोरीं। वहीं, यह फिल्म लंबे समय तक सिनेमाघरों में चली और एक्टर ने इस मूवी से दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई।
फिल्म 'कबीर सिंह' साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके किरदार और अभिनय दोनों को दर्शकों ने खूब पसंद किया। शाहिद कपूर ने फिल्म में कियारा आडवाणी के साथ मुख्य रोल निभाया। एक्टर के साथ-साथ कियार को भी इस फिल्म से काफी सफलता मिली।
इम्तियाज अली की फिल्म 'जब वी मेट' सुपरहिट साबित हुई थी। शाहिद कपूर और करीना कपूर की जोड़ी ने पर्दे पर आग लगा दी थी। वहीं, लंबे समय तक फिल्म ने सुर्खियां बटोरी थी। आज भी लोग फिल्म को देखना काफी पसंद करते हैं। यह मूवी साल 2007 में रिलीज हुई थी।
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही ढेर सारी टीआरपी बटोरी थीं। फिल्म में शाहिद कपूर दीपिका पादुकोण के साथ नजर आए थें। यह फिल्म साल 2018 में आई थी। जिसे दर्शकों ने खूब सारा प्यार दिया।
फिल्म 'उड़ता पंजाब' थ्रिलर ड्रामा से भरपूर है। साल 2016 में आई इस फिल्में में शाहिद कपूर, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट और दिलजीत दोसांझ जैसे कई बड़े कलाकार एक साथ नजर आए। इस फिल्म पर लोगों ने काफी प्यार लुटाया था।
बॉलीवुड से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। Image Credit: IMDb