इस मूवी को रिलीज होने के पहले दिन से ही लोगों को प्यार मिल रहा है। आइए जानते हैं कि पुष्पा 2 मूवी पांचवें दिन कितने करोड़ की कमाई करने में सफल रही है?
पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन के किरदार को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इनकी एक्टिंग से ही पुष्पा 2 मूवी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।
पुष्पा 2 मूवी रिलीज होने के पहले दिन से ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के अनुसार, पुष्पा 2 मूवी पांचवें दिन 64.1 करोड़ की कमाई की है।
यह मूवी वर्ल्डवाइड जबरदस्त कमाई कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार, पुष्पा 2 पांच दिन 880 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है।
पुष्पा 2 मूवी ओपनिंग डे से ही जबरदस्त कमाई कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार, यह मूवी पहले दिन 175 करोड़ का कलेक्शन करने में सफल रही है।
पुष्पा 2 मूवी पहले दिन जबरदस्त कमाई करके 2024 की ब्लॉकबस्टर मूवी स्त्री 2 (IMDb के मुताबिक 851.1 करोड़), पीके (750 करोड़) और गदर 2 (692.5 करोड़) को पीछे छोड़ दी है।
रिपोर्ट के अनुसार, अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 2 मूवी के लिए 300 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। ऐसा करके वह सबसे हाईएस्ट पेड की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए हैं।
इस मूवी में अल्लू अर्जुन ने अहम किरदार निभाया है। वहीं, रश्मिका मंदाना, फहाद फासिल, प्रियामणि और प्रकाश राज जैसे कई एक्टर्स के किरदार को देख सकते हैं।
मूवी के कलेक्शन के बारे में जानने समेत एंटरटेनमेंट से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ