साल 2023 बॉलीवुड सितारों के लिए काफी अच्छा साबित हुआ। फिल्मों के लिहाज से भी और नई जोड़ियों के लिए भी। इस साल कई नई जोड़ियों ने हिट फिल्में दी।
ऐसे में आज हम आपको ऐसी बॉलीवुड जोड़ियों के नाम बताने जा रहे हैं। जिन्होंने साल 2023 में पहली बार ऑनस्क्रीन आकर दर्शकों का दिल जीत लिया।
सलमान खान और पूजा हेगड़े की जोड़ी पहली बार 'किसी का भाई किसी की जान' के जरिये पर्दे पर नजर आई।
साल 2023 में 'जवान' मूवी में शाह रुख खान और नयनतारा की शानदार जोड़ी ने पहली बार ऑनस्क्रीन तहलका मचा दिया।
जान्ह्ववी कपूर और वरुण धवन की जोड़ी इस बार 'बवाल' में नजर आई थी। जिसको काफी पसंद किया गया था।
बहुत जल्द शाह रुख और तापसी पन्नू की जोड़ी आपको बड़े पर्दे पर 'डंकी' के जरिये नजर आने वाली है।
बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' में पहली बार दर्शकों को रणबीर और रश्मिका की बेहतरीन जोड़ी देखने को मिली।
आदिपुरुष के जरिये कृति सेनन और प्रभास पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आए थे।