जान्ह्ववी कपूर बॉलीवुड की यंग एक्ट्रेस हैं। जिन्होंने बेहद कम समय में इंडस्ट्री में अच्छा नाम कमा लिया है। एक्ट्रेस महज 26 साल की हैं।
साल 2018 में आई 'धड़क' फिल्म के जरिये एक्ट्रेस ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। आज जान्ह्ववी अपने अबतक के करियर में कई बड़ी हिट फिल्में दे चुकी हैं।
अभिनेत्री अपनी शानदार एक्टिंग के साथ ग्लैमरस अंदाज से भी फैंस का दिल जीत लेती हैं। डीवा का हर लुक आते ही वायरल होने लगता है।
इसके साथ ही जान्ह्ववी बेहद खूबसूरत हैं। और एक्ट्रेस खूबसूरती अजब मिसाल पेश करती हैं। आज हम आपको उनकी ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट बताने जा रहे हैं।
एक्ट्रेस की चमकदार और फ्लॉलेस स्किन का सीक्रेट केवल दो चीजें हैं। जिसका वो रोजाना इस्तेमाल करती हैं।
एक्ट्रेस अपनी स्किन की काफी देखभाल करती हैं। ऐसे में वो हमेशा फेस पर नैचुरल चीजों का इस्तेमाल करती हैं। ताकि उनकी स्किन पर किसी तरह का कोई साइड इफ़ेक्ट न हो।
जान्ह्ववी अपनी स्किन की देखभाल के लिए रोजाना सोने से पहले गुलाब जल और ग्लिसरीन को फेस पर लगाती हैं।
ऐसे में आप भी एक्ट्रेस के इस स्किन केयर रूटीन को फॉलो कर सकती हैं। परंतु इसके इस्तेमाल ऑइली स्किन के लिए अच्छा नहीं बताया जाता है।