सर्दियों में स्किन दिखेगी चमकदार, ट्राई करें ये 5 होममैड फेसपैक


By Shradha Upadhyay15, Dec 2023 10:00 AMjagran.com

विंटर सीजन स्किन केयर

विंटर सीजन की शुरुआत होते ही हमें अपनी स्किन की भी चिंता होने लगती है। दरअसल , इस मौसम में स्किन काफी शुष्क होने लगती है। ऐसे में हमे इसकी काफी देखभाल भी करनी पड़ती है।

होममैड फेसपैक

ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ होममैड फेसपैक। जिन्हें आप घर पर ही बनाकर आसानी से तैयार कर सकती हैं। और साथ ही इस विंटर अपनी स्किन को काफी ग्लोइंग भी बना सकते हैं।

पपीता फेस पैक

इस सर्दी आपकी स्किन के लिए पपीते का फेस पैक बेस्ट रहेगा। इसके लिए आपको एक कटोरी पपीते में एक चम्मच चंदन और गुलाबजल मिलाकर लगाना है।

दही और हल्दी

दही में लैक्टिक एसिड होता है जो कि डेड स्किन निकालने में मदद करता है। तो वही हल्दी एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है। ऐसे में ये दोनों मिलकर स्किन की नमी बनाए रखते हैं।

संतरा और चंदन

विंटर सीजन में खूब संतरा आता है। और साथ यह स्किन के लिए भी बेहद लाभकारी होता है। ऐसे में आप चंदन और संतरे से घर पर ही फेस पैक तैयार कर सकती हैं। इसके लिए चंदन पॉउडर में संतरे का रस डालें ये इंस्टेंट ग्लो देता है।

गाजर और शहद

सर्दियों के सीजन में गाजर काफी आती हैं। ऐसे में आप गाजर को कद्दूकस करके उसमे शहद मिलाकर उसको फेस पर लगाएं। ये स्किन को सर्दी में मॉइस्चराइज करके रखता है।

सेब, दूध ओटमील

इस विंटर सीजन आप सेब, दूध और ओटमील को मिलाकर आप होममैड फेस पैक बना सकती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ