गोलगप्पे के दीवानें हैं बॉलीवुड के ये सितारे


By Akanksha Jain21, Dec 2023 09:00 AMjagran.com

स्ट्रीट फूड के दीवाने

बॉलीवुड के सितारे फिटनेस को बरकरार रखने के लिए डाइट फॉलो करते हैं। लेकिन आज हम आपको उन सितारों के बारे में बताएंगे जिन्हें गोलगप्पे खाना बहुत पसंद है।

शाह रुख खान

फिल्म रब ने बना दी जोड़ी में अनुष्का और शाह रुख खान ने जमकर पानी पुरी खाई थी। एक्टर ने ऑफ स्क्रीन भी स्ट्रीट फूड बहुत पसंद किया था।

प्रियंका चोपड़ा

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को भी गोल गप्पे खाना बहुत पसंद है। प्रियंका ने कपिल शर्मा शो में जमकर गोलगप्पे खाए थे।

कंगना रनोट

 कंगना रनोट को भी स्ट्रीट फूड खाना बहुत पसंद है। खासकर कंगना को गोलगप्पे खाना बहुत पसंद है। 

अदा शर्मा

इस लिस्ट में अदा शर्मा का नाम भी शामिल है। अदा शर्मा को पानी पुरी खाना बहुत ज्यादा पसंद है।

शिल्पा शेट्टी

फिटनेस फ्रीक एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी पानी पुरी की दीवानी हैं, लेकिन आपको बता दें कि एक्ट्रेस को भी पानी पुरी खाना बहुत पसंद है।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर को एक बार स्ट्रीट में पानी पुरी खाते हुए देखा गया था। एक्ट्रेस को भी गोलगप्पे बहुत पसंद है।

आलिया भट्ट

इस लिस्ट में आलिया भट्ट का नाम भी शामिल है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दोनों को ही पानी पुरी बहुत पसंद है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ