शाहरुख खान की यह मूवी जबसे आई है, बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। शाहरूख की इस साल की यह दूसरी बड़ी हिट फिल्म है।
शाहरुख की फिल्म 300 करोड़ पार कर चुकी है। इसके साथ ही इस साल की यह तीसरी बड़ी फिल्म बन गई है। फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 316 करोड़ रूपये हो चुका है।
इससे पहले शाहरुख की ही पठान और सनी देओल की गदर 2 इस साल की सबसे बड़ी फिल्में हैं।
इसके साथ ही शाहरूख खान की इस साल की यह दूसरी हिट फिल्म है। इससे पहले आई पठान ने 543 करोड़ का कलेक्शन किया था।
इससे पहले शाहरुख काफी दिनों से हिट फिल्म नहीं दे पा रहे थे। कुछ दिनों के ब्रेक के बाद शाहरूख ने एक बार फिर से झंडे गाड़ रहे हैं।
ऐसे में हर तरफ शाहरुख की तारीफ हो रही है। पब्लिक के साथ-साथ क्रिटिक्स से भी इसको खूब सराहना मिल रही है।
वहीं सनी देओल की गदर 2 की बात करें तो इसकी अब तक की कुल कमाई 515 करोड़ के करीब हो चुकी है।
जवान की सफलता के बाद अब लोग शाहरूख की अगली फिल्म डंकी का इंतजार कर रहे हैं।
एंटरटेनमेंट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM