इस साल सितंबर महीने में कई त्योहार पड़ रहे हैं। ऐसे में पूजा-पाठ करने के साधक को फायदे होंगे। आइए जानते हैं कि सितंबर महीने में कौन-से त्योहार और व्रत पड़ रहे हैं?
सितंबर का महीना पूजा-पाठ करने वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। इस महीने में कई खास त्योहार और व्रत पड़ रहे हैं।
इस बार 01 सितंबर को मासिक शिवरात्रि और 02 सितंबर को सोमवती अमावस्या पड़ रही है। इस दौरान भगवान भोलेनाथ की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है।
06 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। वहीं, कन्याएं अच्छे वर के लिए व्रत रखती हैं।
07 सितंबर को गणेश चतुर्थी है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से व्यक्ति को जीवन में सफलता मिलती है और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है।
इस बार 16 सितंबर को सूर्य देव राशि परिवर्तन करेंगे, ऐसे में इसी दिन विश्वकर्मा पूजा मनाई जाएगी। वहीं, हर साल 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा मनाई जाती है।
18 सितंबर को पितृपक्ष की शुरुआत होगी। इसी दिन चंद्रग्रहण आंशिक भी है। इस दिन पितरों का वास धरती पर हो जाएगा।
24 सितंबर को मंगलवार के दिन मासिक कालाष्टमी है। इस दिन काल भैरव की पूजा की जाती है। ऐसा करने से बुरी नजर से छुटकारा मिलता है।
साल-भर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ