सोमवती अमावस्या पर ये 4 चीजें करें दान, बनेंगे बिगड़े काम


By Ashish Mishra29, Aug 2024 12:41 PMjagran.com

सोमवती अमावस्या

सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है। इस दिन स्नान-दान करने का विधान होता है। आइए जानते हैं कि इस दिन किन चीजों का दान करना चाहिए?

सोमवती अमावस्या कब है?

पंचांग के अनुसार, भाद्रपद में सोमवती अमावस्या तिथि 02 सितंबर 2024 को है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती पूजा करनी चाहिए

सोमवती अमावस्या शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह की सोमवती अमावस्या तिथि का शुरुआत 02 सितंबर को सुबह 05 बजकर 21 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 03 सितंबर को सुबह 07 बजकर 24 मिनट पर होगा।

दान करना

हिंदू धर्म में दान करने का विशेष महत्व होता है। सोमवती अमावस्या पर दान करने से व्यक्ति के जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।

अन्न दान करें

सोमवती अमावस्या के दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को चावल, सफेद वस्त्र, सफेद फूल, शक्कर और नारियल समेत आदि चीजें दान करें। इससे शिव जी की कृपा बनी रहती है।

धन का दान करें

सोमवती अमावस्या पर धन का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति के जीवन में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है।

काले तिल का दान करें

अमावस्या पर काले तिल का दान करना बेहद लाभकारी होता है। इससे पितृ दोष से मुक्ति मिलती है और भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।

कार्य में सफलता

सोमवती अमावस्या पर इन चीजों का दान करने से कार्यों में आ रही रुकावट दूर होने लगती है। इसके साथ ही, व्यक्ति को करियर में सफलता मिलती है और व्यापार में लाभ होता है।

पढ़ते रहें

साल-भर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ