सितंबर में पंचक कब है? ये 3 काम करने से बचें


By Ashish Mishra28, Aug 2024 01:01 PMjagran.com

सितंबर में पंचक

पंचक को अशुभ दिन माना जाता है। इस दौरान कई काम करना वर्जित माना जाता है। आइए जानते हैं कि सितंबर माह में पंचक कब है?

पंचक की शुरुआत

पंचांग के अनुसार, सितंबर माह में पंचक की शुरुआत 16 सितंबर के सुबह 05 बजकर 45 मिनट पर होगी। व्यक्ति को काम करते समय पंचक का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

पंचक का समापन

पंचांग के अनुसार, पंचक का समापन 19 सितंबर सुबह को 08 बजकर 05 मिनट पर होगा। 16 से 19 सितंबर तक पंचक रहेगा।

पंचक कब लगता है?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब चंद्र ग्रह धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्व भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और रेवती नक्षत्र में विचरण करता है, तो पंचक होता है। प्रत्येक 27 दिनों के बाद पंचक लगता है।

इन कार्यों को करने से बचें

कई काम ऐसे होते हैं, जिसे पंचक के दौरान करने से बचना चाहिए। इस दौरान कामों को करने से व्यक्ति को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

शुभ काम करने से बचें

पंचक के दौरान विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, गृह निर्माण जैसे शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है। वरना आपको अशुभ परिणाम मिल सकते हैं।

दक्षिण दिशा में यात्रा न करें

पंचक के दौरान दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। अगर आप किसी कारणवश यात्रा कर रहे हैं, तो पहले कुछ कदम पीछे मुड़ जाएं और इसके बाद यात्रा शुरू करें।

छत ढलवाने से बचें

पंचक के दौरान छत ढलवाने से बचना चाहिए। इसके अलावा, चारपाई भी नहीं बनवाना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को अशुभ परिणाम मिलते हैं।

पढ़ते रहें

साल-भर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ