Ganesh Chaturthi पर करें ये उपाय, सारे संकट होंगे दूर


By Ashish Mishra28, Aug 2024 12:30 PMjagran.com

गणेश चतुर्थी 2024

हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी का विशेष महत्व होता है। इस दौरान भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि इस दिन कौन-से उपाय करने चाहिए?

गणेश चतुर्थी कब है?

पंचांग के अनुसार, इस बार गणेश चतुर्थी का पर्व उदया तिथि यानी 07 सितंबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में आने वाली परेशानी दूर होती है।

गणेश चतुर्थी शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 06 सितंबर को दोपहर 03 बजकर 01 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 07 सितंबर को शाम 05 बजकर 37 मिनट पर होगा।

गणेश चतुर्थी के उपाय

कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे करने से व्यक्ति के सारे संकट दूर होने लगते हैं और भगवान गणेश भी प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा, धन लाभ के भी योग बनते हैं।

भगवान गणेश की पूजा करें

गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा की विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए। इस दौरान मोदक का भोग लगाएं। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में आने वाली सारी परेशानियां दूर होने लगती हैं।

गणेश स्तोत्र का पाठ करें

गणेश चतुर्थी के दिन पूजा करते समय ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति का आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।

दूर्वा अर्पित करें

बप्पा को दूर्वा बेहद पसंद है। गणेश चतुर्थी पर दूर्वा अर्पित करने से गजानन प्रसन्न होते हैं और साधक की मनोकामना भी पूरी होती है।

कार्य में सफलता

कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता न मिलने पर गणेश चतुर्थी पर इन उपायों को करें। इससे व्यक्ति को कार्यों में सफलता मिलती है और व्यापार में भी लाभ होता है।

पढ़ते रहें

साल-भर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ