रिश्ते में दरार ला सकती हैं ये बातें


By Farhan Khan06, Aug 2024 05:00 PMjagran.com

छोटे-मोटे झगड़े होना

शादी के बाद छोटे-मोटे झगड़े होना आम बात है। यह झगड़े होते भी रहने चाहिए। इससे पति-पत्नी के बीच रिश्ता मजबूत होता है।

झगड़ा हद से ज्यादा बढ़ जाना

कई बार यह झगड़ा इस हद तक बढ़ जाता है कि संभालना मुश्किल हो जाता है। यहां तक कि रिश्ता टूटने तक की नौबत आ जाती है।

इन बातों को कभी न बोलें

वहीं हम कुछ ऐसी बातें बोल जाते हैं, जिन्हें बोलने से बचना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसे ही बातों के बारे में बताएंगे। ताकि रिश्ते में किसी भी तरह की दरार न पड़ें।

आई हेट यू

लड़ाई-झगड़े के बीच अपने पार्टनर को कभी यह नहीं बोलना चाहिए कि आई हेट यू। इससे आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है।

मेरी एक्स तुमसे तो बेहतर थी

अगर आपका और अपने पार्टनर झगड़ा हो रहा हो, तो उस दौरान भूल से भी यह न बोलें कि मेरी एक्स तो तुमसे लाख गुना अच्छी थी। ऐसा करने से बात और बिगड़ सकती है।

तुम्हारी औकात क्या है

अगर आप लड़ाई-झगड़े के बीच यह बात बोल रहे हैं, तो ऐसा बोलने से आपकी वाइफ को गहरा सदमा लग सकता है क्योंकि कोई भी इंसान परफेक्ट नहीं होता।

शक्ल देखी है अपनी

अक्सर जब पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता है, तो कुछ कपल यह कहने से गुरेज नहीं करते कि शक्ल देखी है अपनी। इससे पार्टनर के कॉन्फिडेंस लूज होता है।

तुम मेरी सबसे बड़ी गलती हो

अगर आप लड़ाई झगड़े के बीच यह बोलते हो कि तुम मेरी सबसे बड़ी गलती हो। यह बात बोलने से आपका पार्टनर अंदर से टूट सकता है।

लड़ाई-झगड़े के बीच कभी ये बातें न बोले। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com