बोधगया में इन जगहों पर जरूर घूमें


By Farhan Khan24, Jul 2024 02:04 PMjagran.com

बोधगया एक प्रमुख बौद्ध तीर्थ स्थल

भारत के बिहार में स्थित बोधगया एक प्रमुख बौद्ध तीर्थ स्थल है। हाल में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट के दौरान इस जगह का जिक्र किया था।

बोधगया में इन जगहों पर घूमें  

आज हम आपको बोधगया की कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे, जो आप अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ विजिट कर सकते हैं। आइए इन जगहों के बारे में जानें।

महाबोधि मंदिर

2002 में इस मंदिर को यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल किया गया था, जो कि बौद्ध मंदिरों के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है।

दुनिया भर के टूरिस्ट यहां आते हैं

दुनिया भर से टूरिस्ट महाबोधि मंदिर देखने के लिए आते हैं। अधिकतर टूरिस्ट जापान, श्रीलंका, कंबोडिया और उत्तर कोरिया से आते हैं।

बोधि वृक्ष

इस वृक्ष के बारे में कहा जाता है कि 500 ईसा पूर्व में गौतम बुद्ध ने इसी के नीचे ज्ञान की प्राप्ति की थी। यह महाबोधि मंदिर के परिसर में ही मौजूद है।

धार्मिक नजरिए से बेहद पवित्र

बोधि वृक्ष को धार्मिक नजरिए से भी बेहद पवित्र माना जाता है। लोग यहां आकर गौतम बुद्ध और उनके ज्ञान को महसूस करते हैं।

बुद्ध की मूर्ति

बोधगया में बुद्ध की मूर्ति भी देखने लायक है। यह मूर्ति साल 1989 में बनवाई गई थी। इसे रेड ग्रेनाइट और सैंडस्टोन से बनाया गया है।

रॉयल भूटान मॉनेस्ट्री

रॉयल भूटान मॉनेस्ट्री भी बोधगया के खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां आकर लोगों को काफी सुकून मिलता है।

जब भी बोधगया आना हो, तो इन जगहों को विजिट करना न भूले। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com