निकिता दत्ता बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। जो कई हिंदीं फिल्मों और खाकी सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं। डीवा शाहिद कपूर संग फिल्म कबीर सिंह से ज्यादा पॉपुलर हुई।
अपनी एक्टिंग से ज्यादा निकिता फैशन सेंस को लेकर चर्चाओं में छाई रहती हैं। उनका हर लुक कातिलाना होता है। जिसको हर कोई फॉलो करता है।
इन दिनों सावन का महीना चल रहा है। ऐसे में आप इस माह में अभिनेत्री के कलरफुल सलवार-सूट पहनकर एकदम खिली-खिली दिख सकती हैं।
एक्ट्रेस येलो कलर के पर्ल वर्क शरारा सूट में बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। उनकी नूडल स्ट्रैप कुर्ती उनके लुक में चार चांद लगा रही है।
सावन के लिए निकिता का सिल्क अनारकली घेर सूट आपके लुक में नूर बढ़ा देगा। इसके साथ लहरिया प्रिंट दुपट्टा कहर ढहा रहा है।
डीवा का व्हाइट मिरर वर्क ए लाइन सूट आपको बेहद खूबसूरत लगेगा। आप एक्ट्रेस के इस लुक से भी आइडिया ले सकती हैं।
अभिनेत्री पिंक कलर के व्हाइट वर्क सूट में बला की खूबसूरत लग रही हैं। नई नवेली दुल्हन सावन में ऐसे सूट स्टाइल कर सकती हैं।
निकिता दत्ता का सिंपल सोबर ग्रे पेंट सूट भी सावन के आपको खुशनुमा लुक देगा। डीवा की पेंट के बॉटम में कट लुक काफी स्टाइलिश लग रहा है।