उम्र के साथ-साथ इंसान के शरीर में बदलाव होते रहते हैं। ऐसे में 30 के बाद हेल्दी चीजें खाने की सलाह दी जाती है।
इन्हीं हेल्दी चीजों में विटामिन भी शामिल है। 30 के हो चुके पुरुषों को अक्सर विटामिन-सी का सेवन जरूर करना चाहिए।
विटामिन-सी पुरुषों की न सिर्फ स्किन का ख्याल रखता है बल्कि सेहत को भी चकाचक रखता है। कोई बीमारी पास नहीं भटकती।
महिलाओं के मुकाबले पुरुषों की स्किन लगभग 20 प्रतिशत मोटी होती है। ऐसे में पुरुषों के लिए विटामिन-सी का सेवन करना जरूरी हो जाता है।
विटामिन-सी की मदद से फाइन लाइन्स, रिंकल्स या अनइवन स्किन टोन की समस्याओं को दूर किया जा सकता है।
30 के बाद अगर आप भी जवां और एनर्जेटिक फील करना चाहते हैं, तो इसके लिए विटामिन-सी से भरपूर इन फलों और सब्जियों का सेवन करें।
अपनी डाइट में विटामिन-सी से भरपूर फल नींबू, संतरा, कीवी और मौसमी आदि शामिल करें। स्किन में आपको फर्क नजर आएगा।
आप टमाटर का भी सेवन कर सकते हैं क्योंकि यह विटामिन-सी और लाइकोपीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
पुरुषों को 30 के बाद विटामिन-सी जरूर लेना चाहिए। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com