अक्सर लोग घर के आस-पास रखी चीजों पर ध्यान नहीं देते हैं। आइए जानते हैं कि मेन गेट पर किन चीजों का दिखना विनाश का कारण हो सकता है?
घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से व्यक्ति को वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है।
मेन गेट पर कई चीजों का दिखना अशुभ माना जाता है। इन चीजों के दिखने से व्यक्ति को कंगाली का सामना करना पड़ता है।
घर के मेन गेट पर कूड़ा दिखना बीमारी का संकेत हो सकता है। ऐसी जगह पर घर बनाना चाहिए जहां कूड़े का ढेर न हो।
घर के सामने कूड़े का ढेर रखने से नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इसके साथ ही, परिवार के सदस्यों की तरक्की भी रुक जाती है।
घर के मेन गेट पर कांटेदार पौधे रखने से बचना चाहिए। ऐसे पौधे नकारात्मकता को बढ़ावा दे सकते हैं। घर के सामने कांटेदार पौधे नहीं लगाना चाहिए।
घर के मेन गेट पर कांटेदार पौधे लगाने से मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा व्यक्ति को धन की समस्या भी हो सकती है।
घर के सामने बड़ा पेड़ नहीं रखना चाहिए। बड़ा पेड़ होने से घर के मुखिया के जीवन पर नकारात्मक असर पड़ता है।
वास्तु के नियमों का जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ