घर में ये पक्षी दिखने से खुल जाती है किस्मत


By Farhan Khan08, Apr 2024 10:00 AMjagran.com

लकी पक्षी

वास्तु शास्त्र में घर में अचानक इन पक्षियों का दिखना काफी शुभ माना जाता है। आइए इन लकी पक्षियों के बारे में जानें।

उल्लू का दिखना

वास्तु शास्त्र के अनुसार उल्लू का दिखना काफी शुभ मानते हैं। यदि यह घर की छज्जी या फिर छत पर दिख जाए तो यह लकी साबित हो सकता है।

मिलेगा खूब सारा धन

उल्लू मां लक्ष्मी का वाहन माना जाता है इसलिए उल्लू का दिखना अचानक धन लाभ की प्राप्ति की ओर भी इशारा करता है।

अटके काम होंगे पूरे

इसके अलावा उल्लू के दिखने का यह भी अर्थ है कि व्यक्ति जो भी कार्य अब तक रुके हुए थे वो अब पूरे हो जाएंगे।

कौवा का दिखना

यदि व्यक्ति अचानक से घर में कौवा को देखता है तो यह उसके लिए लाभकारी हो सकता है। इसका अर्थ है कि व्यक्ति को गरीबी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

आने वाला है मेहमान

वहीं अगर घर में कौवा आकर आवाज दे तो समझ जाएं कि कोई मेहमान घर में आने वाला है। यह मेहमान काफी सम्मानित व्यक्ति भी हो सकता है।

सफेद कबूतर का दिखना

वास्तु शास्त्र के अनुसार सफेद कबूतर को अचानक से घर में देखना काफी शुभ मानते हैं. दरअसल यह मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसाने की ओर भी संकेत करता है।

मां लक्ष्मी की होगी कृपा

सफेद कबूतर को अचानक देखना भाग्योदय का कारण भी बन सकता है। जब भी अचानक घर में इन पक्षियों का दिखना हो तो समझ जाएं कि मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसने वाली है।

अगर आपको भी ये पक्षी अचानक दिखे हैं तो समझ लें कि आपकी किस्मत खुलने वाली है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com