Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों को व्यापार में मिलेगा बड़ा लाभ


By Farhan Khan07, Apr 2024 11:22 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज का दिन जातक को मिला जुला परिणाम प्राप्त होगा। प्रातः काल के समय से ही मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं किंतु दोपहर के समय व्यापार में आकस्मिक लाभ होने से मन में प्रसन्नता होगी।

वृषभ राशिफल

आज का दिन मानसिक रूप से अच्छा नहीं है। किसी व्यक्ति विशेष को लेकर चिंतित रह सकते हैं। मन उदास रहेगा। कार्यस्थल पर मन न लगने से जल्दी वापस आ सकते हैं।

मिथुन राशिफल

आज के दिन नकारात्मक ऊर्जा महसूस कर सकते हैं। व्यापार स्थल पर आज कोई नया कार्य आरंभ न करें। अन्यथा नुकसान हो सकता है। भाई से विवाद हो सकता है।

कर्क राशिफल

आज का दिन जातक का अच्छा रहने वाला है। प्रातः काल शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा जातक आज पदोन्नति या अपने वरिष्ठ अधिकारी से सम्मान प्राप्त कर सकते हैं।

सिंह राशिफल

आज का दिन जातक का आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है। कोई रुका हुआ कार्य आज पूर्ण हो सकता है। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न होगा।

कन्या राशिफल

आज के दिन व्यापार के सिलसिले में जातक लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक रूप से आज मिला-जुला फल प्राप्त होगा। जातक पुरानी सोची हुई योजना को आज क्रियान्वित कर सकते हैं।

तुला राशिफल

आज के दिन जातक के मान सम्मान में वृद्धि होगी। कोई धार्मिक आयोजन में समय व्यतीत कर सकते हैं। साथ ही परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे, जिससे मन प्रसन्न होगा।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन जातक का अत्यधिक परिश्रम करने वाला रहेगा। कार्य के सिलसिले में भाग दौड़ बनी रहेगी। मौसम के कारण स्वास्थ्य में हानि हो सकती है। सतर्क रहें।

धनु राशिफल

आज का दिन आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है। जातक को आज मनचाहा परिणाम प्राप्त हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। कोई पुरानी सोची हुई योजना व्यापार में आज क्रियान्वित करेंगे।

मकर राशिफल

आज का दिन जातक को मिला जुला परिणाम प्राप्त होगा। सरकारी रुका हुआ कार्य आज पूर्ण हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में संध्या के समय अधिक लाभ होने के योग बनेंगे।

कुंभ राशिफल

आज का दिन जातक को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आज जातक कानूनी विवाद में फंस सकते हैं। सतर्क रहें। प्रतिद्वंदी व्यापार-व्यवसाय में हस्तक्षेप कर सकते हैं।

मीन राशिफल

आज के दिन जातक का झुकाव अध्यात्म की ओर अधिक रहेगा। जिस कारण मन प्रसन्न होगा। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति के संपर्क में आ सकते हैं, जिससे लाभ होगा।