आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से हाई ब्लड प्रेशर एक आम समस्या बन गई है। सर्दियों में यह समस्या और बढ़ जाती है।
अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में यह बीज आपकी मदद कर सकते हैं। आइए इन बीजों के बारे में विस्तार से जानें।
आप अलसी के बीजों का सेवन कर सकते हैं। इन सीड्स में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड ब्लड प्रेशर को कम करने में मददगार माने जाते हैं।
कद्दू के बीज मैग्नीशियम और जिंक से भरपूर होते हैं और मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है।
चिया सीड्स ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल में रखते हैं। इन बीजों में फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व होते हैं।
तुलसी के बीजों में कुछ ऐसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। आपको रोज इनका सेवन करना चाहिए।
हाई बीपी की समस्या से राहत पाने के लिए आपको सूरजमुखी के बीजों का सेवन करना चाहिए। ये बीज विटामिन-ई और सेलेनियम का रिच सोर्स होते हैं।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com