योग में सूर्य नमस्कार का विशेष महत्व होता है। सुबह सूर्य नमस्कार से दिन की एनर्जेटिक शुरुआत की जाती है। लेकिन क्या आपको पता है, कि सुबह सूर्य नमस्कार करने से जो बॉडी एक्टिव हुई होती है उसे शांत करने के लिए एक और योग करना चाहिए। आज हम आपको बताएंगे की दिन के समापन के लिए किस योग को करना चाहिए और क्यों।
सूर्य नमस्कार को दिन की शुरुआत का आदर्श योगाभ्यास माना जाता है। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। यह 12 आसनों का एक सीक्वेंस है जो शरीर के हर हिस्से पर पॉजिटिव इफेक्ट डालता है।
रोजाना सूर्य नमस्कार करने से शरीर की मसल्स स्ट्रांग होती है और रीढ़ की हड्डी की फ्लेक्सिबिलिटी अच्छी होती है। इसे करने से वेट लॉस करने में मदद मिलती है साथ ही यह डाइजेस्टिव हेल्थ को भी अच्छा करता है।
सूर्य नमस्कार करना न केवल फिजिकल, बल्कि मेंटल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है। इसे करने से टेंशन, स्ट्रेस कम होता है और ध्यान को एक जगह केंद्रित करने में मदद मिलती है। हर सुबह इसे करने से मन दिनभर शांत और एनर्जेटिक रहता है।
सुबह सूर्य नमस्कार और शाम को चंद्र नमस्कार करने से क्या होता है? सूर्य नमस्कार करने से शरीर एक्टिव होता है, वहीं चंद्र नमस्कार करने से शरीर को शांत करा जाता है, जो शरीर को ठंडक प्रदान करता है। इसको कुल 14 स्टेप में किया जाता है।
चंद्र नमस्कार करने से शरीर की मसल्स रिलैक्स होती हैं।जिससे थकावट दूर होती है, और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। यह डाइजेस्टिव सिस्टम को बेहतर बनाता है और रात को अच्छी नींद लाने में मदद करता है।
चंद्र नमस्कार करने से दिमाग को शांत होता है, जिससे फीलिंग्स को कंट्रोल करा जा सकता है और सेल्फ रियलाइजेशन का मौका मिलता है। इसे करने के बाद मन में शांति और फ्रेश फील होता है।
सूर्य नमस्कार एनर्जी और शक्ति का प्रतीक है, जबकि चंद्र नमस्कार शांति और संतुलन का। इन दोनों का बराबर अभ्यास करने से शरीर और मन को पूरी तरह से हेल्दी बनता है।
योग में इन दोनों नमस्कारों को शामिल करके आप पूरी तरह से हेल्दी और फिट रह सकते हैं। ऐसी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए jagran.com पर क्लिक करें।