महंगे ब्रांड्स को कहें अलविदा,  मुलायम होंठों के लिए घर पर बनाएं ये नेचुरल लिप ब


By Lakshita Negi16, Dec 2024 03:30 PMjagran.com

नेचुरल लिप बाम

मार्केट में मिलने वाले केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से होंठ ड्राई और डल हो जाते हैं। सॉफ्ट और पिंक होंठों के लिए लोग कई उपाय अपनाते हैं। अगर आप सॉफ्ट और पिंक होंठ पाना चाहते हैं, तो घर पर बनाएं यह नेचुरल लिप बाम। यह न सिर्फ आसान है बल्कि आपके होंठों को नेचुरल तरीके से हेल्दी भी बनाएगा।

नेचुरल लिप बाम के फायदे

बाजार में मिलने वाले लिप बाम में केमिकल और आर्टिफिशियल कलर डाला होता है। इनको लंबे टाइम तक लगाने से होंठों को नुकसान हो सकता है। घर पर बनाया लिप बाम होंठों को पोषण देगा और फटे होंठों को ठीक करेगा।

नेचुरल लिप बाम बनाने की सामग्री

इसे बनाने के लिए बी वैक्स, कोकोनट ऑयल, शहद, गुलाब की पंखुड़ियां और थोड़ा सा पेपरमिंट ऑयल चाहिए। ये सारी चीजें आसानी से घर पर या मार्केट में मिल जाएंगी।

लिप बाम का बेस तैयार करें

लिप बाम बनाने के लिए सबसे पहले एक डबल बॉयलर में बी वैक्स और कोकोनट ऑयल को हल्की आंच पर पिघला लें। दोनों को अच्छे से मिलाएं ताकि एक स्मूथ और क्रीमी टेक्सचर का बेस बने।

कलर और खुशबू के लिए गुलाब का पत्तियां

गुलाब की पंखुड़ियों को पानी में उबालकर उसका एक्सट्रेक्ट निकाल लें। यह आपके लिप बाम को हल्का पिंक कलर और नेचुरल खुशबू देगा। इसे पिघले हुए मिक्सचर में डालकर अच्छे से मिलाएं।

लिप बाम में शहद का महत्व

तैयार करे हुए मिक्सचर में एक चम्मच शहद डाल लें और अच्छे से मिक्स करें। शहद लिप बाम में नेचुरल मॉइस्चराइजर की तरह का करेगा। इससे आपके होंठ दिनभर सॉफ्ट और हाइड्रेटेड रहेंगे।

कूलिंग इफेक्ट के लिए पेपरमिंट ऑयल

फ्रेशनेस के लिए मिक्सचर में कुछ बूंदें पेपरमिंट ऑयल डाल लें। पेपरमिंट ऑयल से लिप बाम को कूलिंग इफेक्ट मिलेगा और इसे होंठों पर लगाने से फ्रेश फील होगा।

लिप बाम को स्टोर करें

इस मिक्सचर को छोटे कंटेनर में डालें और ठंडा होने दें। इसे कुछ मिनटों के लिए सेट होने के लिए छोड़ दें। आप इसे अपने आराम से कैरी कर सकते हैं और कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

केमिकल्स को अलविदा कहें और इस नेचुरल लिप बाम को बनाकर रोजाना लगाएं। ऐसी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए jagran.com पर क्लिक करें।