इन 3 बीजों में छिपा है सेहत का राज


By Farhan Khan19, Mar 2024 06:00 AMjagran.com

हेल्दी चीजों का सेवन

हेल्दी रहने के लिए कई तरह के खाद्य पदार्थों का सेवन करना जरूरी है। अनाज, ड्राई फ्रूट्स, हरी सब्जियां, फल, दालें आदि के सेवन से आपका शरीर बीमारियों से बचा रहता है।

सीड्स का सेवन

कुछ ऐसे ही सीड्स हैं, जो सेहतमंद बने रहने के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। इनमें से कुछ बीजों का सेवन काफी लोग करते हैं।

खाएं ये सीड्स

आज हम आपको कुछ ऐसे ही सीड्स के बारे में बताएंगे, जिनका सेवन करने से आप लंबे समय तक सेहतमंद बने रहे सकते हो। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

चिया सीड्स

यह बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होते हैं। चिया सीड्स के सेवन से एनर्जी बूस्ट होती है। अपने वॉटर अब्जॉर्बिग गुणों के कारण यह ऊर्जा बढ़ाता है।

होगा वेट लॉस

अलसी के बीज की पौष्टिकता को बढ़ाने के लिए दही के साथ मिलाएं या स्मूदी में मिलाकर सेवन कर सकते हैं। कुछ लोग वेट लॉस के लिए भी चिया सीड्स का सेवन करते हैं।

अलसी के बीज

अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर का बेहतरीन स्त्रोत है। इसके सेवन से आपका दिल लंबी उम्र तक हेल्दी बना रह सकता है।

सलाद और सूप में खाएं

इसका सेवन आप सुबह के समय कर सकते हैं। दलिया में डाल सकते हैं। रोस्ट करके इसका सेवन कर सकते हैं। सलाद, सूप आदि में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

कद्दू के बीज

कद्दू के बीजों में मैग्नीशियम, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट काफी मात्रा में मौजूद होते हैं। ये बीज प्रोस्टेट स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। भूनकर इसे सलाद में डाल सकते हैं या फिर नाश्ते में भी शामिल कर सकते हैं।

अगर आप भी लंबे समय तक सेहतमंद रहना चाहते हैं तो ऐसे में इन बीजों को जरूर खाएं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com