ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है अगर आप सुबह उठते ही अपनी हाथ की हथेलियों के सिवा कोई और चीज नहीं देखते हैं तो ऐसा करने से आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी।
हथेलियों में जीवन का मंत्र होता है, जिसे खुद ही संवारा जा सकता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सुबह आंख खुलने के बाद हथेलियों के दर्शन करते समय मंत्र का उच्चारण करना शुभ लाभदायी होता है।
व्यक्ति की हथेलियों में मां लक्ष्मी, मां सरस्वती, ब्रह्मा जी विराजमान होते हैं।
ऐसे में सुबह-सुबह हथेली के दर्शन करने से तीनों देवी- देवताओं की कृपा व्यक्ति पर बनी रहती है।
धार्मिक मान्यता है, अगर व्यक्ति नियमित रूप से सुबह आंख खुलते ही हथेलियों के दर्शन करता है, तो व्यक्ति के जीवन में कोई कष्ट नहीं बचेगा।
सुबह की शुरुआत इस तरह से करने से दिनभर सभी कार्यों में सफलता मिलेगी और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।