Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि 18 या 19 फरवरी कब? जानें सही तिथि


By Shantanoo Mishra28, Jan 2023 11:46 PMjagran.com

महाशिवरात्रि 2023

फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन भगवान शिव को समर्पित महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। इस पर्व के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष उपासना की जाती है।

महाशिवरात्रि पर हुई थी शिव-पार्वती का विवाह

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन शिव-पार्वती विवाह के पवित्र बंधन में बंधे थे। ऐसे में इस दिन की पूजा का विशेष लाभ मिलता है।

महाशिवरात्रि तिथि

फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि का प्रारंभ 18 फरवरी को शाम 06:32 बजे से होगा और इस तिथि का समापन 19 जनवरी 04 जनवरी को संध्या 02:48 मिनट पर होगा।

महाशिवरात्रि पूजा समय

महाशिवरात्रि की पूजा रात्रि के समय की जाती है, इसलिए शिवरात्रि व्रत 18 जनवरी 2023 के दिन रखा जाएगा। प्रथम प्रहर की पूजा शाम 06:21 बजे से प्रारंभ होगी और इसका समापन अगली सुबह 07 बजे होगा।

महाशिवरात्रि महत्व

ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि महाशिवरात्रि के दिन की गई पूजा का फल कई प्रकार से साधकों को प्राप्त होता है। इस दिन भगवान शिव का अभिषेक करने से सभी दुख और पीड़ा दूर हो जाती है।

करें ये काम

इस विशेष दिन पर शिव तांडव स्तोत्र और शिव चालीसा के पाठ का भी बहुत महत्व है। इन चमत्कारी स्तोत्र का पाठ करने से महादेव अपने भक्तों की सभी मनोकामाना पूर्ण कर देते हैं।

Pic Credit:

Freepik, Unsplash