सावन में कर लें ये 3 टोटके, हो जाएगा भाग्योदय


By Ashish Mishra03, Aug 2024 02:16 PMjagran.com

सावन का महीना

हिंदू धर्म में सावन माह का विशेष महत्व होता है। इस महीने में कई काम करने से परेशानियां दूर होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि सावन में कौन से टोटके करने चाहिए?

शिव जी की पूजा करें

सावन महीने में शिव जी की पूजा करना बेहद फलदायी होता है। इससे व्यक्ति को कार्य में सफलता मिलती है और जीवन में खूब तरक्की करते हैं।

सावन में करें ये टोटके

इस महीने में टोटके करना बेहद शुभ माना जाता है। इस उपायों को करके परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं।

शमी की जड़ चढ़ाएं

सावन महीने में शिव जी को शमी की जड़ चढ़ाना बेहद शुभ माना जाता है। इसके बाद इस जड़ को तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से धन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है।

शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं

अगर आप बार-बार असफलता का सामना कर रहे हैं, तो सावन महीने में शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं। ऐसा करने से व्यक्ति को सफलता प्राप्ति होती है।

मछली को आटे की गोली खिलाएं

सावन महीने में मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। ऐसा करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति की आमदनी बढ़ने लगती है।

धन की कमी होती है दूर

अगर आप धन से जुड़ी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो सावन में ये टोटके करें। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है।

कार्य में सफलता

सावन महीने में शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करने से व्यक्ति को सफलता प्राप्त होती है। इसके साथ ही, पढ़ाई कर रहे लोगों के लिए नौकरी के योग बनते हैं।

पढ़ते रहें

सावन में किए जाने वाले उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ