सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। रोजाना इस पौधे की पूजा करना बेहद शुभ होता है। आइए जानते हैं कि सोते समय तुलसी का पत्ता कहां रखना चाहिए?
तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। रोजाना इस पौधे की पूजा करने और जल चढ़ाने से धन की कमी दूर होने लगती है।
रात में सोते समय तुलसी का पत्ता रखना बेहद शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है और जीवन में खूब तरक्की करते हैं।
रात में सोते समय तकिए के नीचे तुलसी का 5 पत्ता रख लेना चाहिए। इससे धन प्राप्ति का योग बनते है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
रात में तकिए के नीचे तुलसी का पत्ता रखने से व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आती है। इसके साथ ही, वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है और दिमाग भी शांत रहता है।
तकिए के नीचे तुलसी का 5 पत्ता रखकर सोने से व्यापार में तरक्की होती है। इसके अलावा, पढ़ाई कर रहे लोगों को करियर में सफलता मिलती है।
अगर आप नकारात्मक ऊर्जा का सामना कर रहे हैं, तो तकिए के नीचे तुलसी का पत्ता रखें। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और तनाव से भी छुटकारा मिलता है।
धन की कमी का सामना कर रहे लोगों को तकिए के नीचे तुलसी का पत्ता रखकर सोना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है।
धन की कमी को दूर करने के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ