Sawan Purnima 2024 पर बन रहे हैं शुभ योग, मिलेगी सफलता


By Amrendra Kumar Yadav14, Aug 2024 08:00 AMjagran.com

पूर्णिमा का अत्यधिक महत्व

हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का अत्यधिक महत्व होता है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करना बहुत शुभ माना जाता है। इसके अलावा पूर्णिमा में दान का भी महत्व है।

भगवान विष्णु की पूजा

पूर्णिमा का दिन जगत के पालनहार श्रीहरि विष्णु जी को समर्पित होता है। इस दिन विष्णु जी की विधि-विधान से पूजा की जाती है और शुभ फलों की कामना की जाती है।

बन रहे हैं शुभ योग

सावन पूर्णिमा पर कई शुभ योग बन रहे हैं। इन योगों में पूजा करने से मनचाहे फलों की प्राप्ति होती है। सावन महीने की पूर्णिमा 19 अगस्त को पड़ रही है।

सावन पूर्णिमा शुभ मुहूर्त

सावन पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त 19 अगस्त को रात 3 बजकर 44 मिनट से शुरू होकर रात 11 बजकर 55 मिनट तक है। उदयातिथि के अनुसार, 19 अगस्त को पूर्णिमा मनाई जाएगी।

शोभन योग का निर्माण

सावन पूर्णिमा के दिन शोभन योग का निर्माण हो रहा है। यह योग रात 12 बजकर 47 मिनट तक है। इस योग में कोई भी काम करना बहुत शुभ माना जाता है।

अक्षय फलों की प्राप्ति

इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से अक्षय फलों की प्राप्ति होती है और लक्ष्मी जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

करण योग का निर्माण

इस दिन बव करण योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का समापन 11 बजकर 55 मिनट पर हो रहा है। इसके बाद बालव करण योग का निर्माण हो रहा है।

घर में आती है खुशहाली

ज्योतिष में ये दोनों ही योग बहुत शुभ माने जाते हैं। इन योगों में विष्णु जी की पूजा करने से घर में खुशहाली आती है।

सावन पूर्णिमा पर इन शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com