सावन कालाष्टमी पर इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा


By Ashish Mishra27, Jul 2024 12:04 PMjagran.com

सावन कालाष्टमी

सावन महीने में कालाष्टमी का विशेष महत्व होता है। इस दिन काल भैरव की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि इस कालाष्टमी पर पूजा करने के लिए शुभ मुहूर्त कब है?

सावन कालाष्टमी कब है?

सावन महीने में कालाष्टमी आज यानी 27 जुलाई 2024 को मनाई जा रही है। इस दौरान पूजा करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है।

सावन कालाष्टमी पूजन शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, सावन कालाष्टमी की शुरुआत 27 जुलाई 2024 को रात 9 बजकर 20 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 28 जुलाई, 2024 को रात 7 बजकर 27 पर होगा।

कालाष्टमी पूजा विधि

इस दिन स्नान करने के बाद साफ कपड़े पहनें। इस बाद वेदी पर भैरव की प्रतिमा रखकर पंचामृत से अभिषेक करें। इस दौरान फूलों की माला अर्पित करें।

दीपक जलाएं

सावन कालाष्टमी पर भैरव बाबा की पूजा करते समय सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इसके साथ ही, काल भैरव अष्टक का पाठ करें।

मंत्र का जाप करें

सावन कालाष्टमी पर काल भैरव की पूजा करते समय ॐ तीखदन्त महाकाय कल्पान्तदोहनम्, भैरवाय नमस्तुभ्यं अनुज्ञां दातुर्माहिसि मंत्र का जाप करें।

काल भैरव पूजन मंत्र

सावन कालाष्टमी पर पूजा करते समय काल भैरव के मंत्र ओम भयहरणं च भैरव: का जाप करना चाहिए। इससे जीवन में आने वाले संकट दूर होने लगते हैं।

इन चीजों का सेवन न करें

सावन कालाष्टमी पर तामसिक चीजों जैसे मांस-मदिरा और लहसुन-प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन काल भैरव यानी शिव जी को बेलपत्र अर्पित करना चाहिए।

पढ़ते रहें

साल-भर पड़ने वाले त्योहारों और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ