इन राशियों के लिए शुभ है शनिवार का दिन, करें ये उपाय


By Ashish Mishra23, Dec 2023 06:00 AMjagran.com

शनि देव

जिन व्यक्तियों पर शनि देव की कृपा होती है उन्हें परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि इसके लिए शनिवार के दिन कौन से उपाय करने चाहिए?

राशियों पर ग्रह का प्रभाव

अलग-अलग राशियों पर अलग-अलग ग्रहों का प्रभाव होता है। कुछ राशियों के लिए यह शनिवार काफी शुभ हो सकता है।

शनिवार के उपाय

इस दिन कर्क, धनु, मीन और कुंभ राशि वाले जातकों को कई उपाय करने चाहिए। ऐसा करने से उनके जीवन में खुशहाली आने लगती है।

पीपल में जल चढ़ाना

शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाना चाहिए। इस दौरान शनि देव को नीले फूल और सिंदूर भी अर्पित कर सकते हैं।

काला तिल दान करना

ऐसा कहा जाता है कि शनिवार के काला तिल, काला छाता और जूते-चप्पल दान करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होने लगते हैं।

सरसों के तेल का दीपक जलाना

शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से शनि देव का आशीर्वाद मिलने लगता है।

कौवे को रोटी खिलाएं

शनिवार के दिन कौवे को रोटी खिलाना शुभ माना जाता है। इससे जीवन की बड़ी से बड़ी समस्याएं खत्म होने लगती हैं।

काली गाय को लड्डू खिलाएं

अगर आप कर्ज का समस्या का सामना कर रहे हैं तो शनिवार के दिन काली गाय को लड्डू खिलाना चाहिए। ऐसा करने से कर्ज से मुक्ति मिल सकती है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ