पंजाबी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस सरगुन मेहता अपने दिलकश अंदाज से लोगों के दिलों पर राज करती हैं। एक्ट्रेस अपनी शानदार एक्टिंग के अलावा फैशन सेंस को लेकर भी काफी चर्चा में बनी रहती हैं।
वेस्टर्न हो या फिर इंडियन सरगुन हर आउटफिट में बेहद कमाल लगती हैं। आज हम आपको एक्ट्रेस के पार्टी आउटफिट दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें आप भी न्यू ईयर पार्टी में कैरी करके छा सकती हैं।
सरगुन ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस में काफी हॉट नजर आ रही हैं। इस तरह की ड्रेस न्यू ईयर पार्टी में काफी सेसी लुक देते हैं। आप भी उनके इस लुक को कॉपी करके ग्लैमरस लग सकती हैं।
पार्टी में आप कुछ डिफरेंट ट्राई करना का विचार कर रही हैं, तो एक्ट्रेस की तरह लेदर स्कर्ट के साथ फ्लोरल शर्ट कैरी कर सकती हैं।
अगर आपका पार्टी में साड़ी स्टाइल करने का मन है, तो एक्ट्रेस की तरह वेस्टर्न साड़ी कैरी कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी पार्टी में काफी बोल्ड लुक देती हैं।
पार्टी में सेसी लुक पाना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस के इस लुक को जरूर कॉपी करें। उन्होंने कट स्लीव्स फ्रिल ड्रेस पहनी है, जिसमें वह काफी गॉर्जियस लग रही हैं।
एक्ट्रेस थ्रेड वर्क शार्ट स्कर्ट और नूडल स्ट्रैप क्रॉप-टॉप में काफी बोल्ड लुक दे रही हैं। आप भी उनके इस लुक को रिक्रिएट करके महफिल की लाइमलाइट बटोर सकती हैं।
आप सरगुन का सिल्वर कलर के ऑफ शोल्डर ड्रेस को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की ड्रेस पार्टी में सेसी लुक देती हैं।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों के पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@sargunmehta)