आजकल की लाइफस्टाइल के चलते डार्क सर्कल्स हर किसी के लिए एक आम समस्या बन गई है। डार्क सर्कल्स चेहरे की खूबसूरत को फीका कर देते हैं। ऐसे में हर कोई इससे निजात पाना चाहता है।
अगर आप भी अपने डार्क सर्कल्स से परेशान हैं, तो आज हम आपके लिए कुछ आसान घरेलु उपाय लेकर आए हैं, जिनसे आप अपने आंखों के नीचे काले घेरे से छुटकारा पा सकते हैं।
आपके भी डार्क सर्कल्स हैं, तो रोजाना सोने से पहले आंखों के नीचे बादाम का तेल लगाएं। ऐसा करने से त्वचा मॉइस्चराइज रहेगी और डार्क सर्कल्स कम भी होने लगेंगे।
खीरा हमारे स्किन के लिए काफी अच्छा होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए बेहतरीन होता है।
आलू डार्क सर्कल्स के लिए बेहतरीन उपाय होता है। आलू का रस निकालें और इसे अपनी आंखों के नीचे लगाएं। आप इसे हफ्ते में 2-3 बार जरूर ट्राई करें।
रोजाना सोने से पहले आंखों के नीचे आप एलोवेरा जेल भी लगा सकते हैं। एलोवेरा जेल डार्क सर्कल्स को कम करने में मदद करता है। क्योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।
टमाटर के रस को निकाल लें और उसे अपनी आंखों के नीचे अप्लाई करें। ऐसा करने से आपकी डार्क सर्कल्स कम होने लगेंगी। इस उपाय को आप हफ्ते में 2-3 बार कर सकते हैं।
इसी तरह की तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva