लौंग का पानी पीने से दूर होंगी ये 4 बीमारियां


By Farhan Khan17, Dec 2024 12:18 PMjagran.com

पोषक तत्वों से भरपूर लौंग

लौंग आयरन, फास्फोरस, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फोलेट, फाइबर, विटामिन, जिंक, कॉपर, सेलेनियम, थियामिन, सोडियम, मैंगनीज और पोटेशियम से भरपूर होती है।

लौंग का पानी पीने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप लौंग का पानी पीते हैं, तो इससे किन बीमारियों से राहत मिल सकती है? आइए इसके बारे में जानें।

स्‍पर्म क्‍वालिटी में सुधार

रोजाना लौंग का पानी पीते हैं तो इससे स्पर्म काउंट के साथ-साथ क्वालिटी में भी सुधार होता है। आपको भी पीना चाहिए।

पेट दुरुस्त रखने में रामबाण

लौंग के पानी में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण जैसे पोषक होते है। यह पेट दुरुस्त रखने में किसी रामबाण से कम नहीं।

इम्यूनिटी मजबूत

सुबह खाली पेट लौंग का पानी पीने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत हो सकती है क्योंकि इसमें मैंगनीज और विटामिन-सी होता है।

वेट लॉस

लौंग का पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेजी से बढ़ता है और इसके चलते धीरे-धीरे आपका वेट लॉस होने लगता है।

गले की खराश से निजात

लौंग का पानी पीने से सर्दी, खांसी और गले में खराश जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है। आपको रोज इसका सेवन करना चाहिए।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com