शादी में देवरानी को जलाने के लिए ट्राई करें Samyuktha की स्टाइलिश साड़ियां


By Akshara Verma17, Dec 2024 09:00 AMjagran.com

तेलुगु और बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस

बॉलीवुड की स्टाइलिश और खूबसूरत अभिनेत्री, जिन्होंने अपनी एक्टिंग और फैशन सेंस से अपने फैंस को अट्रैक्ट किया है। एक्ट्रेस ने अपनी स्टाइलिश साड़ियों को उन्होनें काफी अट्रैक्टिव स्टाइल में पहना हुआ हैं। अगर आप शादी में अपनी देवरानी को जलाना चाहती हैं, तो Samyuktha की स्टाइलिश और ग्लैमरस साड़ियां ट्राई कर सकती हैं।

व्हाइट डिजाइनर साड़ी

आप तेलुगु की फेमस एक्ट्रेस की डिजाइनर व्हाइट साड़ी को डायमंड ज्वेलरी के साथ पहनकर स्टाइल कर सकती हैं। शादी में आपके सारे रिश्तेदार देखते रह जाएंगे।

डिजाइनर साड़ी

एक्ट्रेस की इस साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही हैं। आप साड़ी को पहनकर पहले से ज्‍यादा पतली और लंबी लगेंगी। इस डिजाइनर साड़ी को आप जब भी पहनकर निकलेंगी तब आपकी देवरानी की आंखें फटी की फटी रह जाएगी।

डबल कलर साड़ी

एक्ट्रेस का ब्लाउज इन साड़ी में चार चांद लगा रहा है। उनकी यह कलर कंट्रास्ट वाली साड़ी देखने देखने में ही काफी अट्रैक्टिव लग रही है। आप शादी में इस साड़ी को न्यूड मेकअप के साथ कैरी कर सकती हैं।

सिंपल डिजाइनर साड़ी

साउथ की एक्ट्रेस इस सिंपल सी डिजाइनर साड़ी में काफी सुंदर लग रही हैं। इस साड़ी का डिजाइन वाला बॉर्डर उनके लुक में चार चांद लगा रहा है।

ग्लैमरस लुक

एक्ट्रेस का डिजाइनर ब्लाउज साड़ी को एक एलिगेंट लुक दे रहा है। इस साड़ी को आप किसी खास मौके या शादी में पहनकर खूबसूरत लुक ले सकती हैं, जो आपकी देवरानी के होश उड़ा देगा।

क्लासिक साड़ी लुक

एक्ट्रेस के इयररिंग्स इस साड़ी पर काफी सुंदर लग रहे हैं। साड़ी पर एंब्रॉयडरी का काम एक्ट्रेस की पर्सनैलिटी में काफी रॉयल और अट्रैक्टिव लुक दे रहा है।

Samyuktha जैसी स्टाइलिश साड़ी पहनकर आप पूरी पार्टी में अपने जलवे से लोगों के साथ-साथ अपनी देवरानी को भी बेहोश कर सकती हैं। फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। Image Credit: Instagram (@iamsamyuktha_)