आंखों के नीचे पफीनेस आना आजकल काफी नॉर्मल हो गया है। यह नींद की कमी, ज्यादा स्ट्रेस लेने से और अच्छा खाना ना खाने के चक्कर में होती है। आंखों की यह पफीनेस हमारे कॉन्फिडेंस को भी काफी कमजोर कर देती है। अच्छी बात यह है कि आप बिना किसी केमिकल प्रोडक्ट को लगाएं अपनी आंखों की पफीनेस को कम कर सकते है। आइए जानते है उन 5 एक्सरसाइजों के बारे में।
इस एक्सरसाइज को करने से मन को शांति, शरीर को आराम और तनाव से छुटकारा मिलता है। इसे चाइल्ड पोज भी कहते है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए दोनों घुटनों को मोड़कर अपनी एडी पर बैठ जाएं, उसके बाद दोनों हाथों को उठा कर अपने माथे से जमीन को छुए।
इस आसन को करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं और अपने दोनों हाथों को कमर के नीचे रखे। अपने सिर को ऊपर की तरफ उठाएं और उसी हिस्से को जमीन से छूए। इसको करने से माइग्रेन में आराम मिलता है। इस एक्सरसाइज को नियमित समय से करने पर चेहरे पर ग्लो भी आता है।
इस आसन को करने से तनाव और स्ट्रेस कम होता है, जिसकी वजह से हमारी आंखों की पफीनेस में काफी कमी आती है।
इस आसन को करने से चेहरे के ब्लड फ्लो में तेजी आती है, जिसके कारण चेहरे पर सूजन नहीं पड़ती। इस आसन को करने से आंखों पर पड़ने वाले दबाव में भी कमी आती है। यह आंखों को काफी आराम देता है।
इस आसन को करने से हमारे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होने लगता है, मन को शांति मिलती है, उसके साथ शरीर की थकान दूर होती है जिससे आंखों को काफी आराम मिलता है।
हैल्थ से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: