भारत के इन 6 वाटरफॉल्स का करें विजिट, स्वर्ग जैसा दिखता है नजारा


By Akshara Verma16, Dec 2024 05:18 PMjagran.com

भारत अपनी कई खूबसूरत जगहों, पहाड़ों और नदियों के लिए जाना जाता है। भारत के खूबसूरत झरनों का दृश्य किसी स्वर्ग से कम नहीं लगता। भारत के वाटरफॉल्स का नजारा आपकी आंखों के साथ-साथ आपके मन को भी शांति देता है। आइए जानते है भारत के उन 6 खूबसूरत झरनों के बारे में, जो आपको शांति के साथ-साथ घूमने का भी मजा देंगे।

दूधसागर फॉल्स, गोवा

यह झरना भारत के सबसे ऊंचे झरनों में से एक है। इस झरने की खूबसूरती एक तस्वीर जैसी लगती है। इसकी ऊंचाई कम से कम 310 मीटर ऊंची है। इस झरने के आस पास लोग ट्रैकिंग करना भी पसंद करते है।

अथिरापल्ली झरना, केरल

यह केरल के त्रिशूल जिले में स्थित है। यह अपनी सुंदरता और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। 80 मीटर ऊंची इस झरने को देखने के लिए नेचर लवर्स दूर-दूर से आना पसंद करते है।

जोग फॉल्स, कर्नाटक

यह झरना चार अलग-अलग धाराओं में बहता है, जिससे इस झरने को राजा, रानी, और रॉकेट जैसे नामों से बुलाया जाता है। जोग झरना कर्नाटक के शिमोगा गांव में 253 ऊंचाई पर स्थित है।

होगेनक्कल झरना, तमिलनाडु

आप अगर शांति और खूबसूरत पहाड़ के साथ दृश्य का आनंद लेना चाहते है, तो यह झरना आपके लिए बेस्ट जगह है। जहां लोगों को नाव की सवारी भी कराई जाती है।

केम्पटी फॉल्स, उत्तराखंड

मसूरी के पास का यह झरना काफी फेमस है। यह अपनी सुंदरता और ऊंचाई के लिए काफी मशहूर है।

मेघमलाई झरना, तमिलनाडु

यह हरे भरे घाटों के बीच स्थित है। यह पूरा चाय के बागानों और जंगलों से गिरा हुआ झरना है।

घुमने से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: