Bigg Boss Contestant यामिनी मल्होत्रा के खूबसूरत इंडियन लुक्स


By Lakshita Negi17, Dec 2024 10:10 AMjagran.com

Bigg Boss Season 18 कंटेस्टेंट यामिनी मल्होत्रा

Bigg Boss Season 18 कंटेस्टेंट यामिनी मल्होत्रा के ये ट्रेडिशनल आउटफिट्स उनके स्टाइल और ग्रेस को बहुत अच्छे से दर्शाते हैं। उनके अलग-अलग लुक्स से पता चलता है कि वे हर प्रकार के ट्रेडिशनल आउटफिट को बड़ी खूबसूरती और आत्मविश्वास के साथ कैरी करती हैं।

सिंपल सूट एंड पेंट

इस लुक में यामिनी ने सुंदर सा वाइट चिकनकारी कुर्ता पहना है। इसके साथ में उन्होंने येलो दुपट्टा और पेंट पहनी है। इस लुक में यामिनी बेहद खूबसूरत और प्यारी लग रही है।

ब्लैक प्रिंटेड साड़ी और ब्लाउज

इसमें यामिनी ने सिंपल ब्लैक प्रिंटेड साड़ी के साथ ग्लैमरस ब्लाउज विद स्ट्रिप पहना हुआ है। इसमें यामिनी बेहद बोल्ड और खूबसूरत लग रही हैं।

शरारा कुर्ता

ब्ल्यू हैवी कुर्ते के साथ शरारा यामिनी पर बहुत सूट कर रहा है। इसके साथ उन्होंने सिंपल फ्लैट्स और चोटी बनाई है, जो इस लुक को और एन्हांस कर रही है।

प्लेन स्काई ब्लू साड़ी

स्लीवलेस ब्लाउज के साथ स्काई ब्लू कलर की ये साड़ी न केवल सुंदर लग रही है, बल्कि इसमें यामिनी किसी हीरोइन से कम नहीं लग रही। इसके साथ सिंपल जुड़ा और झुमके इस लुक को बहुत कॉम्प्लीमेंट कर रहे हैं।

कॉटन प्रिंटेड कुर्ता सेट

यहां यामिनी ने बेहद सिंपल सा लुक कैरी किया हुआ है। इसमें उन्होंने प्लेन कॉटन सूट पहना है और खुले बाल करे हुए हैं। इसके साथ हील्स और हल्की ज्वैलरी परफेक्ट लगेंगी।

ब्लैक और ऑरेंज साड़ी

ऑरेंज और ब्लैक प्रिंटेड साड़ी के साथ डीप वी नेक ब्लाउज, ओपन हेयर और झुमके में यामिनी बेहद अट्रैक्टिव दिखाई दे रही हैं। ये सिंपल और सेसी लुक उन पर सूट कर रहा है।

अगर आपको हमारी यह खबर पसंद आई तो, इस तरह की और अन्य खबरों के लिए jagran.com पर क्लिक करें।