कॉलेज की Party में कैरी करें Rakul Preet Singh के ये स्टाइलिश लुक्स


By Akshara Verma16, Dec 2024 04:10 PMjagran.com

हिंदी और साउथ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस

हिंदी और साउथ की फेमस एक्ट्रेस Rakul Preet Singh जिन्होंने लाखों दिलों पर कब्जा कर रखा है। एक्ट्रेस हमेशा अपने फैशन सेंस के लिए यंग गर्ल्स के बीच पॉपुलर रहती हैं। अगर आप अपने कॉलेज की कॉन्वोकेशन पार्टी में सबसे अलग और क्लासी दिखना चाहती हैं, तो Rakul Preet Singh के स्टाइलिश आउटफिट लुक्स आपके लिए एकदम परफेक्ट है।

व्हाइट बॉडीकॉन स्कर्ट एंड कोट

एक्ट्रेस इस व्हाइट कलर के स्टाइलिश आउटफिट में काफी रॉयल वाइब दे रही हैं। एक्ट्रेस के गोल्डन इयररिंग्स उनके चेहरे को काफी हाइलाइट कर रहे हैं। आप इस आउटफिट को कॉलेज में ब्लैक लेदर हैंडबैग के साथ कैरी कर सकती हैं।

स्टाइलिश आउटफिट

Rakul की ड्रेस का स्टाइल और कलर काफी अट्रैक्टिव लुक दे रहा हैं। आप गोल्डन चंकी ज्वैलरी के साथ इस स्टाइल को कॉपी कर सकती हैं।

शिमरी टॉप

अभिनेत्री की स्लिट स्कर्ट उनके शिमरी टॉप पर काफी खूबसूरत लग रही हैं। आप इस स्टाइल के साथ कर्ली हेयर स्टाइल बना सकती हैं।

स्टनिंग लुक

अगर आप अपनी कॉन्वोकेशन पार्टी में कुछ यूनिक और ट्रेंडिंग पहनना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस का यह आउटफिट आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।

स्टाइलिश फॉर्मल लुक

प्रिंटेड शर्ट के साथ आप भी एक्ट्रेस की तरह स्टाइलिश लगने के लिए बेल्ट स्टाइल को कॉपी कर सकती हैं। Rakul के बूट्स उनके आउटफिट में चार चांद लगा रहे है।

स्टनिंग फॉर्मल लुक

एक्ट्रेस का कोर्सेट टॉप, कोट और पैंट के साथ बॉसी लुक दे रहा हैं। अभिनेत्री की चंकी सिल्वर ज्वैलरी काफी अट्रैक्टिव हैं। पार्टी में स्टाइलिश और क्लासी फॉर्मल लुक पाने के लिए आप एक्ट्रेस का यह लुक कॉपी कर सकती हैं।

Rakul Preet Singh जैसे क्लासी और स्टाइलिश लुक्स लेकर आप पूरी पार्टी में अपने जलवे से लोगों को बेहोश कर सकती हैं।फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। Image Credit: Instagram (@rakulpreet)