Valentine's Day: पार्टी में बनाएं सारा जैसे हेयर स्टाइल्स, दिखेंगी सबसे जुदा


By Priyam Kumari05, Feb 2025 03:15 PMjagran.com

वैलेंटाइन डे पार्टी

फरवरी का महीना हर किसी को एक्साइडेट कर देता है। इस महीने में एक हफ्ता ऐसा होता है, जिसे हर कोई अपने पार्टनर के लिए स्पेशल बनाने की कोशिश करता है। वैलेंटाइन डे के लिए लड़कियां पार्टी की तैयारी पहले से ही शुरू कर देती हैं।

पार्टी में बनाएं ब्यूटीफुल हेयर स्टाइल

अगर आप भी पार्टनर के साथ पार्टी में जाने का प्लान कर रही हैं और आउटफिट के साथ हेयर स्टाइल को लेकर कंफ्यूज हैं, तो सारा तेंदुलकर के ब्यूटीफुल हेयर स्टाइल्स से आइडिया ले सकती हैं।

फ्रेंच ब्रेड पोनीटेल हेयर स्टाइल

अगर आप पार्टी में वेस्टर्न ड्रेस पहन रही हैं और स्टाइलिश लुक पाना चाहती हैं, तो सारा की तरह फ्रेंच ब्रेड पोनीटेल बना सकती हैं। इस तरह के हेयर स्टाइल पार्टी के लिए परफेक्ट होती हैं।

लो बन हेयर स्टाइल

सारा ने साड़ी के साथ लूज वेव लो बन हेयर स्टाइल बनाया है। इस तरह के स्टाइल साड़ी पर खूब जचती हैं। आप भी उनके इस लुक को कॉपी कर सकती हैं।

लॉन्ग फ्रेंच स्टाइल ब्रेड

छोटे चेहरे वाली लड़कियों पर लॉन्ग फ्रेंच स्टाइल ब्रेड बहुत सुंदर लगते हैं। ऐसे हेयर स्टाइल को आप पार्टी में बना सकती हैं।

हाफ कर्ल हेयर स्टाइल

वैलेंटाइन पार्टी में हॉटनेस का तड़का लगाने के लिए आप भी सारा जैसे हाफ कर्ल हेयर स्टाइल बनाएं। इसमें आपका लुक काफी ग्लैमरस लगेगा।

हाफ अप वेव हेयर स्टाइल

आप पार्टी में प्रिंसेस लुक पाना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस के इस लुक को कॉपी करें। उन्होंने अपने लुक को खूबसूरत बनाने के लिए हाफ अप वेव हेयर स्टाइल बनाया है।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@saratendulkar)