Maha Shivratri 2025: Aditi के ग्रीन आउटफिट्स करें ट्राई, पड़ोसी भी करेंगे तारीफ


By Akshara Verma05, Feb 2025 04:00 PMjagran.com

Aditi Rao के ग्रीन आउटफिट्स

ज्यादातर महिलाएं महाशिवरात्रि पर लाल या पीले रंग के कपड़े पहनना पसंद करती हैं। इसलिए, आज हम आपके लिए एक्ट्रेस Aditi Rao Hydari के स्टाइलिश और खूबसूरत ग्रीन आउटफिट्स लेकर आए हैं, जिन्हें आप ट्राई कर सकती हैं।

शरारा पैंट विद कोट

इस बार महाशिवरात्रि पर ग्लैमरस लुक के लिए आप एक्ट्रेस के रॉयल लुक देने वाले शरारा-ब्लेजर सूट को ट्राई कर सकती हैं। टाइट बन हेयर स्टाइल आपके लुक में चार-चांद लगा देगा।

स्टाइलिश स्कर्ट सूट

एक्ट्रेस ने हैवी एंब्रॉयडरी स्कर्ट के साथ फुल स्लीव्स कुर्ता स्टाइल किया है। लॉन्ग इयररिंग्स और मेसी बन हेयर स्टाइल आपके लुक को महाशिवरात्रि पर हाइलाइट करेंगे।

आलिया कट सूट विद प्लाजो

यंग गर्ल्स महाशिवरात्रि पर एक्ट्रेस के इस प्रिंटेड अनारकली सूट को पहनकर रॉयल लुक ले सकती हैं। साथ ही, न्यूड मेकअप सूट पर बेहद खूबसूरत लगेगा।

ग्रीन साड़ी

महिलाएं ऑक्सीडाइज्ड इयररिंग्स और टाइट बन हेयर स्टाइल के साथ एक्ट्रेस की साड़ी को पहनकर रॉयल लुक कैरी कर सकती हैं। इस खूबसूरत साड़ी को आप शादी में भी पहनकर जा सकती हैं।

फ्लोरल सूट

आप अपने लुक्स से सभी को मदहोश करना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस का यह ग्रीन कलर का फ्लोरल सूट जरूर ट्राई करें। यह देखने में ही काफी रॉयल है। आप इस सूट को किसी फंक्शन में भी कैरी कर सकती हैं।

पंजाबी स्टाइल सूट

ऐसे सूट पंजाबी लड़कियां की पहली पसंद होते हैं। इस सूट की हैवी एंब्रॉयडरी आपको रॉयल लुक देगी। इस स्टाइल के सूट के साथ आप हाई पौनी और हैवी ज्वेलरी पहनकर पटाका जैसी दिख सकती हैं।

फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@aditiraohydari)