सैफ अली खान की लाडली बेटी सारा अली खान अपने लुक्स को लेकर आए दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उनका फैशन सेंस बेहद कमाल का है।
एक्ट्रेस के पास इंडियन आउटफिट का शानदार कलेक्शन है। ऐसे में आज हम आपको उनके लहंगा लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनसे इंस्पिरेशन लेकर आप अपनी बहन की शादी में खूबसूरत लगेंगी।
बहन की शादी के लिए हर लड़की एक्साइटेड होती है। अगर आप भी सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो सारा के इस गोटा वर्क लहंगे से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
येलो कलर के एंब्रॉयडरी लहंगा चोली में सारा का लुक काफी खूबसूरत लग रहा है। आप लहंगे के साथ हैवी नेकलेस पेयर करके लुक पर चार चांद लगा सकती हैं।
अगर आप लहंगा में कुछ हटकर ट्राई करना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस जैसा पर्ल वर्क फिश कट लहंगा चुनें। इसके साथ एक्ट्रेस हाई बन बनाया है, जिसमें वह गॉर्जियस दिखाई दे रही हैं।
सारा का ये लहंगा बहुत हैवी है। फुल फ्लेयर का ये लहंगा बेहद रॉयल लुक दे रहा है। आप भी इस तरह के लहंगे से आइडिया ले सकती हैं।
शादी या रिसेप्शन में लाइट वेट लहंगा पहनना चाहती हैं, तो आप एक्ट्रेस के इस लुक को रीक्रिएट करना न भूलें। रेड कलर के थ्रेड वर्क लहंगे के साथ लाइट मेकअप काफी प्यारा लगेगा।
इन दिनों जरी वर्क आउटफिट काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रहे हैं। इस तरह के लहंगे हर मौके पर खास लुक देती हैं। आप भी सारा जैसे लहंगे से आइडिया लें।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@saraalikhan95)