वेलेंटाइन वीक दो प्यार करने वालों के लिए बेहद खास होता है। इसके पांचवे दिन को कपल्स प्रॉमिस डे के तौर पर मनाते हैं।
इस दिन आप पास्ट में हुई गलतियों को सुधार कर अपने पार्टनर से कुछ खास वादे कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 वादों के बारे में।
मीठी-मीठी बातें करना और गिफ्ट्स देना तो आसान काम है, लेकिन हर मुश्किल घड़ी में अपने पार्टनर के साथ खड़े रहना बड़ी बात होती है, जो हर किसी के बस की नहीं होती। ऐसे में आप अपने पार्टनर से हमेशा साथ निभाने का वादा करें।
पास्ट में हुई गलतियों को माफ करके अगर आप दिल से रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो अपने पार्टनर को ये वारा करें कि आप उनकी हमेशा इज्जत करेंगे और उनकी फीलिंग्स को हमेशा आगे रखेंगे।
झूठ बोलने की आदत अच्छे-अच्छे रिश्ते को खराब कर देती है। ऐसे में इस प्रॉमिस डे आप अपने पार्टनर से कभी भी झूठ नहीं बोलेंगे ये वादा करें।
एक हेल्दी रिश्ते के लिए जरूरी है की आप अपनी पसंद-नापसंद को सामने वाले पर जबरदस्ती न थोपें। इस प्रॉमिस डे पर अपने पार्टनर से वादा करें, कि आप उन्हें खुद को बदलने के लिए नहीं कहेंगे।
प्रॉमिस डे पर आप अपने पार्टनर से वादा करें कि बेशक उनके बीच कितने भी लड़ाई-झगड़े हों, लेकिन रिश्ता कभी भी टूटना नहीं चाहिए।
वेलेंटाइन वीक और लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva