अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान रियल लाइफ में घूमने फिरने की काफी शौकीन हैं।
फिल्मों और शूटिंग से जैसे ही उन्हें वक्त मिलता है, सारा अपना बैग पैक करके ट्रिप पर निकल जाती हैं।
मई के महीने में गर्मी से छुटकारा पाने और खूबसूरत पहाड़ों के नजारे लेने सारा अली खान कश्मीर पहुंच गई थीं।
इस साल सारा लद्दाख की सैर करने भी गईं। जहां पर वे पहाड़ों के बीच टेंट लगाकर मस्ती करती हुई दिखीं।
सारा मालदीव की दीवानी हैं, वे साल में कई बार मालदीव जाती हैं।
इस साल के शुरूआत में सारा ने मालदीव का अपना एक वीडियो भी शेयर किया था।
सारा अली खान अपनी एक फिल्म की शूटिंग के लिए इंदौर गई थीं और इस दौरान उन्होंने पूरे शहर की सैर भी की।
सारा अपनी फैमिली के साथ इटली भी गई थीं, जहां एक्ट्रेस ने अपनी फैमिली फोटो शेयर की थीं।