स्वप्न शास्त्र के अनुसार, हर कोई सोने के बाद किसी न किसी तरह के सपने जरूर देखता है। कुछ लोगों को सपने याद रहते हैं, तो कुछ लोग भूल जाते हैं।
देखे गए सपने का एक अर्थ जरूर होता है। इसीप्रकार कुछ लोगों को सपने में घर दिखाई देता है। जानते हैं सपने में घर देखना शुभ होता या अशुभ?
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति सपने में मकान बनते हुए देखता है। तो यह काफी शुभ माना जाता है।
सपने में मकान बनते हुए देखने का अर्थ है कि आने वाला समय आपके लिए काफी शुभ होने वाला है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
अविवाहित लोगों के लिए सपने में मकान बनते देखने का अर्थ है कि जल्द ही आपको एक अच्छा जीवनसाथी मिल सकता है।
यदि सपने में आप एक नया मकान खरीदते हुए देखते हैं, तो आपके भविष्य में नौकरी परिवर्तन के संकेत हो सकते हैं।
यदि कोई व्यापारी सपने में मकान खरीदते हुए देखता है, तो जल्द ही उसके व्यापार में उन्नति होने वाली है।
अगर सपने में जलता हुआ दीपक दिख जाए, तो यह भी शुभ माना जाता है। आने वाले समय में अंधकार हटेगा और हर क्षेत्र में सफलता के साथ धन लाभ होगा।