मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों का दैनिक राशिफल


By Abhishek Pandey23, Feb 2023 10:03 AMjagran.com

मेष दैनिक राशिफल

राहु चंद्र की युति मानसिक पीड़ा देने वाली है। मन अज्ञात भय से ग्रसित हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। रिश्तों में तनाव न आए।

वृषभ दैनिक राशिफल

भाई या बहन से तनाव मिल सकता है। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल

शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास सार्थक होगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी।

कर्क दैनिक राशिफल

पारिवारिक तनाव मिल सकता है। कार्यशैली से लोकप्रियता में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।

सिंह दैनिक राशिफल

चली आ रही समस्या का समाधान होगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

कन्या दैनिक राशिफल

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। वाणी पर संयम रखें। व्यर्थ की परेशानी व उलझन मिलेगी।

तुला दैनिक राशिफल

दांपत्य जीवन सुखमय होगा। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। अज्ञात भय रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल

कोई ऐसी घटना हो सकती है जो आपके हित में न हो। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। चल या अचल संपत्ति में सफलता मिलेगी।

धनु दैनिक राशिफल

बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है।

मकर दैनिक राशिफल

पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। यात्रा देशाटन भी संभव है।

कुंभ दैनिक राशिफल

दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मीन दैनिक राशिफल

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।