सफला एकादशी पर बन रहे हैं ये खास योग, हो जाएंगे मालामाल


By Amrendra Kumar Yadav05, Jan 2024 05:12 PMjagran.com

सफला एकादशी

हिंदू धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा विधि-विधान से की जाती है। साल की पहली एकादशी सफला एकादशी 7 जनवरी को पड़ रही है।

व्रत का पालन

इस दिन लोग व्रत आदि का पालन करते हैं और भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करते हैं, ऐसा करने से भक्तों को विशेष कृपा प्राप्त होती है और सभी परेशानियों से राहत मिलती है।

सफला एकादशी पर बन रहे हैं शुभ योग

इस दिन कुछ शुभ योग का निर्माण हो रहा है, जिससे व्यक्ति को सभी कार्यों में सफलता मिलने की उम्मीद है।

बव करण योग और बालव करण योग

इस दिन बव करण योग और बालव करण योग बन रहे हैं, बव करण योग दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक है तो वहीं बालव करण योग का निर्माण दोपहर 12 बजकर 50 मिनट से शुरू होकर रात 12 बजकर 46 मिनट तक रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त का समय

सफला एकादशी के दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 6 मिनट से शुरु होकर 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।

अमृत काल

इस दिन अमृत काल का समय 1 बजकर 4 मिनट से शुरू होकर 4 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। इस योग में भगवान विष्णु की पूजा करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है।

गोधूलि मुहूर्त में करें संध्या वंदन

वहीं गोधूलि मुहूर्त शाम में 5 बजकर 37 मिनट से शुरू होकर 6 बजकर 4 मिनट तक रहेगा। इस दौरान संध्या वंदन करना चाहिए।

प्राप्त होती है माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा

इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से भक्तों के जीवन में विशेष कृपा प्राप्त होगी।

पढ़ते रहें

धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM