हिंदू धर्म में सूर्य को देवता की तरह पूजा जाता है। सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रोजाना सुबह सूर्य को जल देना चाहिए। रविवार का दिन सूर्य देव का दिन माना गया है।
इस दिन सूर्य देव को अर्घ्य देने से मनुष्य की सभी कामनाओं की पूर्ति होती है। ऐसे में अगर आप अर्घ्य देते समय जल में कुछ चीजें मिलाते हैं तो इससे आपको विशेष लाभ मिलता है।
यदि आप किसी बीमारी से परेशान हैं तो ऐसे में सूर्य देव को जल में गुड़ मिलाकर चढ़ाना बहुत ही शुभ होता है। ऐसा करने से बीमारियों से राहत मिलती है।
वहीं अगर किसी व्यक्ति को नींद आने में परेशानी या ब्लड प्रेशर की समस्या है तो उसे जल में कच्चा दूध मिलाकर सूर्य देव को चढ़ाना चाहिए। इससे लाभ मिलता है।
अगर कोई व्यक्ति शत्रुओं से परेशान है तो उसे जल में साबुत लाल मिर्च मिलाकर सूर्य देव को अर्पित करनी चाहिए। इससे शत्रुओं से छुटकारा मिलता है।
जीवन में जोश की कमी है तो इसके लिए जल में लाल गुलाब मिलाकर सूर्य देव को अर्पित करना चाहिए। इससे लाभ मिलता है।
अगर आप धन की कमी से परेशान हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए जल में शक्कर मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य देना लाभकारी होता है। इससे व्यक्ति की आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं।
सूर्य को अर्घ्य देते समय जल में कुछ चीजें जैसे हल्दी, कुमकुम, अक्षत, तिल आदि मिला दिए जाते हैं तो विवाह में अड़चनों से लेकर नौकरी में समस्याओं तक से मुक्ति मिलती है।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com