सान्या मल्होत्रा बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेसेजे में से एक हैं। उनकी कई हिट फिल्मों में काम करके इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली है। सान्या मल्होत्रा अपने फैशन सेंस को लेकर काफी ज्यादा छाई रहती हैं।
जिन भी लड़कियों के कर्ली हेयर होते हैं, उन्हें हेयर स्टाइल करने में काफी दिक्कत आती है। हमेशा समझ नहीं आता है कि बाल को कैसे स्टाइल करें। इसलिए आज हम आपके लिए सान्या मल्होत्रा के कुछ हेयर स्टाइल लुक लेकर आए हैं, जिनसे आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
अगर आप ऑफिस में ओपन कर्ली हेयर करना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस के इस लुक को कॉपी कर सकती हैं। एक्ट्रेस मस्टर्ड कलर के ब्लेजर पेंट विद क्रॉप टॉप में बेहद कमाल की लग रही हैं।
अगर आप पार्टी में गाउन कैरी कर रही हैं और हेयर स्टाइल समझ नहीं आ रहा है, तो एक्ट्रेस की तरह मेसी बन स्टाइल बना सकती हैं। इस तरह के स्टाइल हैवी लुक को चार चांद लगते हैं।
सान्या मल्होत्रा येलो कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, उनका ये चोटी हेयर स्टाइल उनके लुक पर चार चांद लगा रहा है। कर्ली हेयर गर्ल्स पर इस तरह का स्टाइल खूब जचता है।
एक्ट्रेस ने ब्राउन कलर की ब्राउन शॉर्ट ड्रेस के साथ बन स्टाइल किया है, जो काफी स्टाइलिश और क्लासी लुक दे रहा है। कर्ली हेयर गर्ल्स इस लुक से आइडिया ले सकती हैं।
कर्ली हेयर गर्ल्स आपको वेस्टर्न आउटफिट के लिए हेयर स्टाइल सर्च कर रही हैं, तो एक्ट्रेस का ये स्टाइल बेस्ट ऑप्शन है। उन्होंने हॉल्टर ड्रेस के साथ हाफ ओपन स्टाइल बनाया है, जो काफी हॉट लुक दे रहा है।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। Image Credit: Instagram (@sanyamalhotra_)