विवादों के बाद भी हिट हुई संजय लीला भंसाली की ये फिल्में


By Akanksha Jain22, Sep 2023 07:16 PMjagran.com

संजय लीला भंसाली

संजय लीला भंसाली बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर और प्रोड्यूजर हैं। संजय लीला भंसाली सिनेमा इंडस्ट्री में सालों से काम कर रहे हैं।

विवादित फिल्में

संजय लीला भंसाली और विवादित फिल्मों का पुराना नाता है लेकिन इसके बावजूद भी डायरेक्टर की ज्यादातर फिल्में हिट साबित होती हैं।

रामलीला

साल 2012 में आई फिल्म गोलियों की रासलीला रामलीला को लेकर बहुत विवाद हुआ था, यहां तक की फिल्म का टाइटल भी बदला गया था।

पद्मावत

2018 में आई फिल्म 'पद्मावत' करणी सेना के विरोध की वजह से चर्चा में आ गई थी। इसके बाद भी फिल्म ने 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की।

गंगुबाई

फिल्म गंगुबाई में आलिया भट्ट ने अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को लेकर भी बहुत विवाद हुए लेकिन फिल्म हिट रही।

बाजीराव मस्तानी

फिल्म बाजीराव मस्तानी को लेकर भी बहुत विवाद हुआ था। लोगों का कहना था कि मस्तानी कोई डांसर नहीं बल्कि राजा की बेटी थी।

देवदास

साल 2002 में आई फिल्म देवदास भी विवादों में शामिल रही। फिल्म में ऐश्वर्या राय, शाह रुख खान और माधुरी दीक्षित अहम भूमिका में नजर आए थे।

हम दिल दे चुके सनम

हम दिल दे चुके सनम फिल्म तो विवाद में नहीं रही लेकिन इस फिल्म के बाद से कुछ विवाद शुरू हो गए थे।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ