बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने देश-विदेश में अपनी पहचान कायम कर ली है। एक्ट्रेस के लाखों दीवाने हैं।
आलिया भट्ट ने नवंबर 2022 में अपनी पहली बेटी राहा को जन्म दिया था और महज 3 महीने में ही एक्ट्रेस बैक टू शेप आ गई थी।
बेटी को जन्म देने के बाद 3 महीने में ही एक्ट्रेस ने अपना 16 किलो वजन कम किया था। चलिए जानते हैं ये चमतकार एक्ट्रेस ने कैसे किया।
वेट लॉस के लिए योग सबसे बेस्ट है। अगर आप आलिया को फॉलो करते हैं तो आप जानते ही होंगे की उनकी दिन की शुरुआत ही योग से होती है।
स्ट्रेंथ और स्टेमिना हासिल करने के बाद आलिया ने फ्लेक्सिबिलिटी की ओर ध्यान दिया और हर दिन पिलाटेस करना शुरू किया।
आलिया ने पोस्ट प्रेग्नेंसी वेट लॉस के लिए गर्म पानी और नींबू को अपनाया। एक्ट्रेस जिम में भी खूब पसीना बहाती हैं।
एक्सरसाइज के अलावा आलिया भट्ट ने अपनी डाइट पर भी फोकस किया और प्लांट बेस्ड वीगन डाइट को फॉलो किया।
वेटलॉस जर्नी के दौरान एक्ट्रेस ने मीठी चीजों को बिल्कुल छोड़ दिया था। अगर चीट मील की बात करें तो वो बर्गर और फैंच फ्राइज की चटोरी हैं।