सलमान खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड के स्टाइलिश लुक्स


By Priyam Kumari06, May 2025 02:15 PMjagran.com

Salman Khan की रूमर्ड गर्लफ्रेंड

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर मॉडल और सिंगर हैं। बता दें कि एक्ट्रेस 44 की उम्र में फिल्मों में कदम रखने जा रही हैं।

Iulia Vantur के लुक्स

यूलिया वंतूर का फैशन और स्टाइल दोनों कमाल का है। आज हम आपको सलमान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड के स्टाइलिश लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनसे महिलाएं इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

इंडो-वेस्टर्न साड़ी

एक्ट्रेस यूलिया ग्रे कलर की इंडो-वेस्टर्न साड़ी में काफी स्टाइलिश नजर आ रही हैं। इस तरह की साड़ी को कैरी करना बहुत आसान होता है।

क्रॉप टॉप विद पैंट

यूलिया वंतूर क्रॉप टॉप और पैंट में ग्लैमरस लग रही हैं। एक्ट्रेस ने लुक को एक स्टाइलिश हैंडबैग से कंप्लीट किया है। आप भी उनके इस लुक को कॉपी कर सकती हैं।

एंब्रॉयडरी लहंगा

यूलिया वंतूर इंडियन आउटफिट्स में भी खूबसूरत लगती हैं। एक्ट्रेस ने पिंक कलर का एंब्रॉयडरी लहंगा कैरी किया है, जिसमें बाल की खूबसूरत लग रही हैं। ऐसा लहंगा शादी फंक्शन के लिए बेस्ट है।

टिशू सिल्क साड़ी

अगर आप शादी या पार्टी में साड़ी पहनना का सोच रही हैं, तो ऐसी टिशू सिल्क साड़ी ट्राई कर सकती हैं। यह आपके लुक को रॉयल और क्लासी बना देगा।

ऑफ शोल्डर गाउन

हर मौके पर खास दिखने के लिए एक्ट्रेस की तरह ऑफ शोल्डर गाउन से इंस्पिरेशन लें। इसके साथ उन्होंने खूबसूरत नेकलेस पहना है।

लॉन्ग ड्रेस

डेट पर हॉटनेस का तड़का लगाने के लिए ऐसी लॉन्ग ड्रेस एकदम परफेक्ट है। आप भी ऐसी ड्रेस वॉडरोब में शामिल करें।

यूलिया वंतूर के स्टाइलिश लुक्स को देखते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@vanturiulia)